भिकियासैंण में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, मौत-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। तहसील अन्तर्गत पटवारी क्षेत्र भिकियासैंण के नौरड़ पुल के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आज बुधवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसकी सूचना 108 को दी गई उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी भिकियासैंण लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह को तत्काल अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के बारे सूचना दी। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शव की लम्बाई साढ़े पांच फुट,रंग गेहुंआ,सफेद दाढ़ी, काले बाल है। शव को शिनाख्त के लिए 24 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जायेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119