बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं मोटाहल्दू के ग्रामीण

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू(नैनीताल)। मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्रामीण बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। जहां एक तरफ विद्युत विभाग तमाम समस्याओं को लेकर जगह जगह कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। वही आए दिन बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

विगत रविवार को सायं से क्षेत्र के तमाम जगहों में विद्युत की आंख मिचौली हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक सप्ताह से मोतीनगर स्थित पेयजल नलकूप खराब पड़ा है। स्थानीय लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। सरकार जन समस्याओं को दावा करती दिखती है लेकिन धरातल पर कार्य न होने से लोग परेशान हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119