शादी करवाने थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, कहा हमारा निकाह करवा दो
रुद्रपुर। मंगलवार को गदरपुर थाने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े ने खुद को बालिग बताते हुए निकाह करने की इच्छा जाहिर की। वहीं उनके परिवार वाले भी थाने पहुंच गए। परिवार वाले उनके निकाह के खिलाफ थे। प्रेमी युगल एक ही समुदाय से हैं। बाद में पुलिस के मामले में हस्तक्षेप के बाद दोनों का गांव में मौलवी की मौजूदगी में निकाह कराया। मोतीयापुर निवासी एक युवक और डॉगपुरी निवासी एक युवती एक दूसरे से प्रेम करते हैं और वह निकाह करना चाहते थे।
परिवार के दबाव में निकाह के लिए रजामंदी नहीं हो पा रही थी। कई बार समझाने के बावजूद भी लड़की के घरवाले निकाह करने को राजी नहीं हो रहे थे। वहीं मंगलवार को अचानक प्रेमी युगल थाना गदरपुर पहुंच गया और पुलिस से खुद के बालिग होने की बात कहते हुए निकाह करवाने की मांग की। दोनों के परिजन भी वहां पहुंची और काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया और गांव में जाकर मौलवी ने दोनों का निकाह करवाया। एसआई चन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल का निकाह हुआ
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल