बहुचर्चित पुलिसकर्मी की पत्नी ममता हत्याकांड का खुलासा, लूट के इरादे से की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पॉश कॉलोनी में निवास करने वाले पुलिस कर्मी की पत्नी ममता बिष्ट हत्याकांड के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के बदमाश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

उक्त शातिर किस्म का वेल्डर भूरा कांस्टेबल शंकर बिष्ट के घर में उसके द्वारा लगाए गए ग्रिल का फोटो खींचने एवं पानी पीने के बहाने से घुसा, जो कि अपनी जेब में लोहे का हथोड़ा लेकर गया था। तथा मौका पाकर उसने ममता बिष्ट पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत


घर में रखे बहुमूल्य जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपनी ओर से पहचान छुपाने के काफी प्रयास किए थे, यहां तक कि उसने मोटरसाइकिल का भी मॉडल बदल दिया था तथा मुंह में भी कपड़ा बांधकर पहुंचा था। परंतु पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे खोज निकाला। नैनीताल पुलिस द्वारा की गई इस कामयाबी पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने खुलासा करने वाली टीम को ₹100000 इनाम देने की घोषणा की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला


मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है।
इसलिए लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया, जिसके बाद इसके द्वारा नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया, मृतका ममता बिष्ट हत्यारे को अच्छी तरह से जानती थी, इसलिए उसने उसको घर में आने दिया, इस बात का फायदा उठाकर हत्यारे अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना हथोड़ा, चोरी किए गए आभूषण, जिसमें गलोबंद कान का झुमका सहित भारी मात्रा में सोने के आभूषण तथा नगदी भी बरामद की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119