युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा, हंगामा
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक पर युवतियों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मल्लीताल में एक युवक पर अपनी दुकान में युवतियों से आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप जय श्रीराम दल ने लगाया। जिस पर दल से जुड़े लोग एकत्रित हो गए।
इस बीच युवक मौके से फरार हो गया। इसके विरोध में लोगों ने उसकी दुकान का शटर भी बंद कर दिया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना