पदमपुर देवलिया की महिलाएं बढ़ी स्वरोजगार की ओर, कॉटन के कपड़े से बना रही हैं फूल मालाएं-

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में गणपति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा इन दिनों कॉटन के फूल मालाएँ बनाई जा रही हैं। जिसको धोया एवं सुखाया भी जा सकता है एवं करवा चौथ का पूजा का सामान बनाया जा रहा है। जिसमें ₹150 जोड़ा माला एवं ₹ 250 का करवाचौथ के आरती की थाली बनाई गई हैं। जिसकी गांव में ही बहुत ज्यादा डिमांड हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आज महिला समूह की महिलाओं ने ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी को अपने बना रहे उत्पाद को दिखाया। महिला स्वयं सहायता समूह का कहना है ब्लॉक द्वारा बैंक के जरिए जो सहायता राशि मिलती है उससे काम करने में काफी मदद मिल रही है। स्वयं सहायता समूह में महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष नीलम जोशी, योगिता चंदोला, चंदा जोशी, माया जोशी, सीमा भट्ट, निर्मला भट्ट, पूजा जोशी, बीना जोशी ,कमला जोशी आदि महिलाएं हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119