युवक पर युवती की निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप
हल्द्वानी। एक युवती ने एक युवक पर उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर उससे शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी निवासी एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती भागलपुर बिहार निवासी गौरव तिवारी के साथ हो गई। अब युवक युवती के से शादी करने का जिद कर रहा है लेकिन युवती शादी के लिए मना कर रही है। युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती बहुत दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। इसलिए उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग