युवक को किन्नर से प्यार फिर…
हल्द्वानी। युवक को किन्नर से प्यार हुआ तो वह घर से फरार हो गया, इधर परिजनों को इसकी खबर लगी तो वह युवक को ढूढ़ते रहे। शनिवार रात युवक सिंधी चौराहे पर किन्नर के साथ दिख गया, फिर क्या था भाई और पिता युवक से घर चलने को कहने लगे, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद गााली-गलौच के साथ लात-घूसे चल गये। थोड़ी देर में हंगामा हो गया।
शहर के एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ शादी भी कर ली। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो शनिवार रात उन्होंने किन्नर के साथ युवक को सिंधी चौराहे के समीप पकड़ लिया। युवक का भाई और पिता उससे घर चलते को कहते रहे, लेकिन युवक बोला मैं उससे प्यार करता हूं, उससे शादी की है। वह मेरी दुल्हनियां है। थोड़ी देर में चौराहे पर हो-हंगामा हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन युवक के साथ किन्नर की शादी से पूरे शहर में चर्चा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है, तहरीर मिलने वार कार्यवाही की जायेंगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी