विक्षिप्त युवक ने खड़े डंपर को किया स्टार्ट,दो स्कूटी चपेट में
बागेश्वर। विक्षिप्त युवक के द्वारा खड़े डंपर को स्टार्ट कर दिया गया जिसकी वजह से दो स्कूटी डंपर की चपेट में आकर बता दे कि मामला कोतवाली के अंतर्गत तहसील रोड का है यहां सोमवार की दोपहर अफरा तफरी मच गई,सौभाग्य से ट्रक रूक गया अन्यथा बढ़ा हादसा हो सकता था। सोमवार की दोपहर एक विक्षिप्त युवक तहसील रोड की ओर निकला।
यहां टीवीएस शो रूम के समीप उसे एक डंपर संख्या यूके 04सी बी 1855 खड़ा था। युवक ने दरवाजा खोला तथा चालक की सीट में जा बैठा। कुछ देर बाद उसे चाबी डंपर में ही मिल गई। तो उसने डंपर स्टार्ट कर दिया। जिससे डंपर कुछ आगे तक गया तथा दो स्कूटी उसके चपेट में आ गई। उस वक्त डंपर चालक डंपर में चाबी रखकर कहीं गया था। इस घटना से वहां पर अफरा तफरी मच गई आसपास के युवकों ने किसी तरह से डंपर से विक्षिप्त युवक को किसी तरह से बाहर निकाला। बताया गया कि इससे पूर्व यह विक्षिप्त युर्वक तहसील परिसर में गया तथा वहां सूचना विभाग के एक कर्मचारी का टिफिन लेकर भाग निकला था। इधर नगर में विक्षिप्त युवकों के घूमने से लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय जनता ने नगर में धूम रहे विक्षिप्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश