होटल के कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े युवक-युवती, होटल संचालक एवं युवक को गिरफ्तार, युवती को किया परिजनों के हवाले
हल्द्वानी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और स्थानीय पुलिस टीम रामनगर क्षेत्र के होटल व रिसोर्ट के औचक निरीक्षण किया। टीम चेकिंग करते हुए होटल गर्जिया बेस्ट रानीखेत रोड रामनगर पर पहुंची तो होटल के एक कमरे में एक युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा तथा, होटल संचालक एवं युवक को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
छापे के दौरान टीम ने कमरे से अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की ।जब दोनों से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। होटल स्वामी से उक्त संबंध में पूछताछ की गई तो होटल स्वामी होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और ना ही एंट्री रजिस्टर दिखा सका बाद पूछताछ होटल स्वामी शेखर मासीवाल पुत्र विशमभर दत्त निवासी रानीखेत रोड रामनगर और परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया थाना रामनगर के खिलाफ धारा 3/4/5/6 अनैतिक देश व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।इस दौरान गिरफ्तारी टीमे उप निरीक्षक दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह ,कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत