सड़क किनारे वाहन की प्रतीक्षा कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
रुद्रपुर। सड़क किनारे वाहन की प्रतीक्षा कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से रानीखेत के ग्राम भुजान बोहरा निवासी 38 वर्षीय आनन्द सिंह बोरा पुत्र शिव सिंह यहां जगतपुरा आवास विकास में किराये के मकान में रहता था।सोमवार सुबह आनन्द गदरपुर रोड किरतपुर मोड़ पर वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी।सूचना पर एसआई मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये घटना से परिवार में कोहरा मचा है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार