साइबर अपराधियों के जाल में फंसे युवक ने दी जान -बेतालघाट के युवक ने हिसार में उठाया आत्मघाती कदम

खबर शेयर करें 👉

बेतालघाट । ब्लॉक के सेठी गांव निवासी एक युवक को साइबर अपराधियों ने ब्लैकमेल कर इतना परेशान किया कि युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने घटना का खुलासा कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। सेठी गांव निवासी कृपाल सिंह का बड़ा पुत्र  मोहित सिंह (20 वर्र्ष) हिसार हरियाणा में होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रहा था। मोहित व उसके छोटे भाई विजय का कौशल विकास योजना के तहत होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ। विजय का कर्नाटक और मोहित का चयन दिल्ली रोड हिसार स्थित होटल में हुआ। विजय इस बीच रामनगर आकर नौकरी करने लगा। जबकि मोहित भी ट्रेनिंग पूरी कर घर आने वाला था। विजय के अनुसार उसे बीते दिन हिसार पुलिस का फोन आया और बताया कि मोहित ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शिक्षक दिवस पर स्कूल में लटके रहे ताले, सहायक शिक्षिका निलंबित

घटना की सूचना से पूरा परिवार सदमे में आ गया। आनन-फानन में वह अपने चाचा चंदन सिंह व ताऊ के लड़के विकास के साथ हिसार पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। जांच पड़ताल व मोहित के फोन से पता लगा कि मोहित साइबर अपराधियों के जाल में बुरी तरह फंस चुका था। कुछ दिनों में वह 45 हजार रुपये से अधिक की धनराशि साइबर अपराधियों के खाते में ट्रांसफर कर चुका था। साइबर अपराधी लगातार मोहित पर और पैसे भेजने का दबाव बना रहे थे। बीते दिनों ही मोहित ने विजय को फोन कर तीन हजार रुपये भेजने की बात कही थी। विजय के अनुसार लगातार दबाव में आकर मोहित ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने हिसार पुलिस से मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119