डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
रुद्रपुर। लालपुर में डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार रात चंदन (35 वर्ष) पुत्र मिश्रीलाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा किसी काम से लालपुर गया था। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय वह एक डंपर की चपेट में आ गया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार