गंगा में डूबे युवक और युवती के शव पांच दिन बाद मिले
ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25) और नेहा (29) का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने साहिल का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया। जबकि नेहा का शव जानकी पुल परमार्थ घाट के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।
बता दें कि आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे। तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि नेहा और साहिल का कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस ने बताया कि नेहा एसबीआई में कार्यरत थी, जबकि साहिल छात्र था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न