युवती ने नाबालिग पर लगाया मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप-
नैनीताल। नगर की युवती ने एक नाबालिग पर लूट, मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ कर उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार सूखाताल की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह कॉलेज से घर जा रही थी। इस बीच सूखाताल के एक नाबालिग ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर उसने मारपीट की और मोबाइल लूट कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर नाबालिग के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट मामले में आईपीसी के तहत कारवाई की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे