दो जून से पंतनगर-लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा होगी शुरू-
देहरादून। पंतनगर से लखनऊ के लिए इंडिगो का विमान सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान भरेगा। दो जून से शुरू हो रही इस हवाई सेवा से पंतनगर और आसपास के लोगों को फायदा होगा। गुरुवार को इंडिगो के देहरादून स्टेशन इंचार्ज विपिन शर्मा ने बताया कि दो जून से पंतनगर से लखनऊ 72 सीटर इंडिगो का एटीआर विमान अपनी सेवाएं देगा। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा देगी।
यह एटीआर विमान सुबह 11:00 बजे लखनऊ से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 12:10 पर पंतनगर पहुंचेगा। आधे घंटे बाद 12:40 पर यात्रियों को लेकर यह विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा और 13:50 पर लखनऊ पहुंचेगा। इससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी