इन 400 पदों पर निकली वैकेंसी, भर्ती के लिए की जा रही है तैयारियां
देहरादून:- उत्तराखंड वन विकास निगम द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के 400 पदों पर भर्ती किए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वन विकास निगम द्वारा भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार शासन की मंजूरी मिली तो वन विकास निगम में अधिकारी और कर्मचारियों की भर्ती होगी वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में 50 फ़ीसदी से अधिक पद वन निगम में लंबे समय से खाली पड़े हैं। और राज्य बनने के बाद निगम में किसी भी पद पर कोई भर्ती नहीं हुई।
वन विकास निगम में लोंगिंग अधिकारियों के 15 पद खाली हैं इसके अलावा अन्य पदों में सहायक लोंगिंग अधिकारी, सहायक लेखाकार, चालक, मानचित्र कार आदि के पद भी शामिल है। नगर निगम द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो युवाओं को वन विकास निगम में नौकरी का एक और सुनहरा अवसर मिल सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा