अल्मोड़ा आवागमन के लिए यह मार्ग खोले गए देखें-
अल्मोड़ा – जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि विगत दिनों आयी दैवीय आपदा के कारण जनपद अल्मोड़ा से बाहर जाने वाले सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जनपद में रूके/ठहरे देशी-विदेशी पर्यटकों को जनपद से बाहर जाने में आ रही असुविधा के सम्बन्ध में बताया कि अल्मोड़ा से दिल्ली व उसके आस-पास के क्षेत्रों को जाने हेतु अल्मोड़ा-रानीखेत-भतरौंजखान-भिकियासैंण-मरचूला-मोहान-रामनगर हेतु हुए दिल्ली व उसके आस-पास के स्टेशनों हेतु यात्रा मार्ग खुला है।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी व उसके आस-पास के स्टेशन जाने हेतु अल्मोड़ा-लमगड़ा-शहरफाटक-धानाचूनी-खुटानी-भीमताल-हल्द्वानी जाने हेतु यात्रा मार्ग खुला है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यात्रा मार्गों से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी अल्मोड़ा से उनके दूरभाष न0 8299806624 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े