स्कैप बेचने जा रहे महिला समेत तीन धरे, बाद में महिला को छोड़ा
मोटाहल्दू (नैनीताल)। हल्दूचौड़ पुलिस मोटाहल्दू से टैम्पों में स्कैप सरिया बेचने ले जा रहे टैम्पो चालक व महिला समेत तीन लोगों को पकड़ कर चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि यह सरिया हाईवे की जद में आ रहे स्कूल, दुकान आदि स्थानों को तोडऩे के दौरान चोरी किया गया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला एक दुकान चलाती है और गुरुवार सुबह महिला व उसका परिचित सरिया को टैम्पो में कबाड़ी के पास बेचने ले जा रहे थे, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने उन्हें कबाड़ी के यहां पहुंचने से पहले ही दबोच लिया और तीनों को चौकी ले गए, बाद में महिला को छोड़ कदया जबकि दो लोगों को वहीं बैठा दिया। जब पुलिस से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास चोरी की कोई तहरीर नहीं आई है, जैसे ही तहरीर मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार