केदारनाथ मार्ग पर भू-स्खलन की चपेट में आने से तीन की मौत, आठ घायल   

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/रुद्रप्रयाग।केदारनाथ यात्रा मार्ग के चीड़़वासा में रविवार प्रातः भारी भूस्खलन) से बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन के मलवे की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए, जिसमें से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 श्रद्धालुओं को समय रहते एसडीआरएफ बचाव दल ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव मलवे से निकाल कर एसडीआरएफ ने रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपुर्द कर दिये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

हादसे में मृतकों के नाम -किशोर अरुण पराटे(31),पता नागपुर,महाराष्ट्र,सुनील महादेव काले,(24),पता जालना,महाराष्ट्र और अनुराग बिष्ट,निवासी तिलवाड़ा,रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड बताए गए हैं।

एसडीआरएफ के अनुसार भूस्खलन के कारण मलवे की चपेट में आने वाले सभी श्रद्धालु रविवार सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे,तभी अचानक चीड़़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः करीब 8 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रूद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए हैं।सूचना पर एसडीआरएफ निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी द्वारा अपनी टीम के साथ आवश्यक उपकरणों को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव व राहत ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आठ घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।मृतकों शवों को एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपर्द किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

   

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119