खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वाहन सीज कर दिए। इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। इसमें वाहन संख्या यूके 04 सीए 6099 के वाहन चालक को क्षमता से चार टन अधिक भार वहन करने, वाहन संख्या यूके 04 सीबी 3777 के चालक को क्षमता से पांच टन अधिक भार वहन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

वहीं बिना कागज मोटर साइकिल यूके 08जेड-9562 को बगैर कागज के चलाते पाए जाने पर सीज किया गया। उधर थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी कृपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119