तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाला आदमखोर बाघ वन विभाग की गिरफ्त में

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग आखिरकार ट्रॅकुलाइजर कर पकड़ लिय गया है. वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है।

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम देर रात करीब 12:00 बजे ट्रॅकुलाइजर कर बाघ को पकड़ा है. बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है जिसने एक गाय का शिकार किया है.इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे. खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात को वन विभाग को टीम को कामयाबी मिली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित

बताया जा रहा की दी रात करीब 12:00 बजे टाइगर गाय के शिकार के लिए घूम रहा था इस दौरान टीम को टाइगर दिखाया जहां टाइगर जंगल की ओर भाग गया लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ तक पहुंच ट्रॅकुलाइजर किया है. डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकड़ा गया टाइगर फीमेल है डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि पकड़ा गया टाइगर आदमखोर है या नही, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पकड़ा गया टाइगर ही महिलाओं को शिकार किया है.

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119