uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित

खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और लापरवाही पर जल संस्थान-पेयजल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई

देहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ एवं कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता

निलंबित अधिकारियों में जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता और अपर सहायक अभियंता तथा पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। वहीं, नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामले की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन नैनीताल की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला की मौत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है और जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार निर्देशित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिक को रौंदा, मौत

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर NEET UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में कार्रवाई की गई थी। अब तक आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं और उनकी प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119