अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल, चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गई। मंगलवार को गुरूखुड़ा निवासी 30 वर्षीय कमला देवी स्कूटी में गंगा देवी (45) को बैठाकर खटीमा की बाजार को आ रही थी। इसी बीच पहेनिया-भूड़ाकिशनी मार्ग पर एक कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश

हादसे में स्कूटी सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने दोनों घायल महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल महिलाओं का उपचार किया। डॉ. मनी पुनियानी ने बताया कि महिलाओं का उपचार करने के बाद हालत स्थिर होने पर छुट्टी दे दी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119