नशे में झगड़ रहे तीन युवक गिरफ्तार, वाहन सीज
चम्पावत। कोतवाली पुलिस ने नशे में आपस में झगड़ रहे तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पीएस नेगी ने बताया कि बुधवार देर रात लोहाघाट रोड में कार और बाइक सवार तीन युवक नशे में आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान रात्रि अधिकारी एसआई ललित पांडेय ने तीनों का मेडिकल कराया।
मेडिकल में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी त्रिलोक चंद्र निवासी मल्ली मादली और किशोर कुमार निवासी चौड़ा राजपुरा के खिलाफ 03/181,39/92,185,207 एमबी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि कार में बैठे प्रवीण कुमार का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही एक कार संख्या यूके 03ए 1960 और बाइक संख्या यूके 03ए 0406 को सीज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली : बुराड़ी में सूटकेस से बच्ची का शव बरामद -रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
uttarakhand-एक सप्ताह से हाईवे पर अंधेरा, हादसे के इंतजार में जिम्मेदार