घर मे बिना बताए काम की तलाश में जा रही युवती को परिजनों के किया सुपुर्द-
अल्मोड़ा। काम की तलाश में घर में बिना बताए चंडीगढ़ के पटियाला को जा रही एक युवती को पुलिस ने समझा बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रही एक रोडवेज के बस चालक ने पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी कि उसकी बस में पिथौरागढ़ से सवार एक युवती संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना पर पुलिस ने लोधिया बैरियर पर बस को रोका और युवती से पूछताछ की।
युवती ने बताया कि उसकी उम्र 22 वर्ष है और वह काम की तलाश में पटियाला जा रही है। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं है। युवती को पुलिस कर्मी महिला थाना ले गए और वहां उसे समझा बुझाकर उसके परिजनों की इसकी जानकारी दी। परिजनों के अल्मोड़ा पहुंचने के बाद युवती को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में एचसीपी गीता आर्या, आरक्षी निर्मला बिष्ट और कैलाश काला मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार