बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला-
बागेश्वर। कपकोट को लंबे समय से कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। रविवार को दुलम से रिश्तेदारी में कपकोट आई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उसका कान भी काट डाला। पिछले एक साल में बंदर 65 लोगों को काट चुके हैं। लोगों ने अल्मोड़ा की तर्ज पर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। दुलम निवासी 45 साल की देवकी देवी पत्नी प्रताप सिंह अपनी रिश्तेदारी में रविवार को कपकोट आई थी। घर जाते समय ऐठाण पुल के पास बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसके कान को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
इस दौरान महिला बेहोश हो गई। जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, विनोद कुमार, गोविंद ऐठानी, अंकित ऐठानी ने घायल महिला को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला घर को रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने कहा क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। महिलाओं और बच्चों पर यह अधिक झपट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट