नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटक की खटीमा में हार्ट अटैक से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


खटीमा। परिवार के साथ नैनीताल भ्रमण के बाद घर लौट रहे एक युवक की झनकट स्थित होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया है।


लखनऊ के आलमबाग निवासी 46 वर्षीय शैलेंद्र यादव अपनी पत्नी राधिका यादव, पुत्र अभिमन्यु, पुत्री दृष्टि यादव तथा भांजा धनंजय यादव व उसके परिवार के साथ तीन दिन पूर्व नैनीताल घूमने आए थे। विगत दिवस देर शाम सभी लोग खटीमा होते हुए पीलीभीत मार्ग से लखनऊ लौट रहे थे। कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते उन्होंने झनकट क्षेत्र के एक होटल में रात्रि विश्राम किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


शैलेंद्र यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजन उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिस पर एसडीएम व सीओ के निर्देश पर सीएमएस ने बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119