किच्छा मार्ग पर सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। किच्छा मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से व्यक्ति को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


शुक्रवार सुबह राहगीरों ने किच्छा मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पुलिस द्वारा शिनाख्त कराए जाने पर मृतक की पहचान ग्राम समस्तपुर, थाना मीरगंज, जिला बरेली के मूल निवासी तथा वर्तमान में भदईपुरा निवासी 45 वर्षीय मुकेश पुत्र पंचम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मुकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और नशे का आदी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह मुकेश मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


मृतक के परिवार में एक 14 वर्षीय पुत्र सूरज और 15 वर्षीय पुत्री पूजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119