पर्यटकों की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119