उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ उत्तराखंड सरकार मैं कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

इस दौरान मुलाकात करने जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी अस्पताल पहुंचे थे। आपको बता दें की चंदन रामदास का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उन्हें लंबे समय से अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी थी, आज उनकी पुनः तबियत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया है। प्रदेश में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119