उत्तर प्रदेश के पर्यटकों ने मंगलवार को मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर से भोजन बनाते समय लगी आग, देखें वीडियो
मुजाहिर खान
लालकुआं। गर्मियों की छुट्टी में कुमाऊं की वादियों में घूमने निकले उत्तर प्रदेश के पर्यटकों ने मंगलवार की प्रातः लगभग 9 बजे मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गैस सिलेंडर से भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू की, इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पर्यटकों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु उक्त आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी जिसके बाद अग्निशमन विभाग और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई, आग की तेज लपटें देखकर मोटाहल्दू में यातायात भी रुक गया, समाचार भेजे जाने तक दोनों तरफ यातायात रुका हुआ तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने का इंतजार हो रहा था, गैस सिलेंडर में अधिक तेज आग होने के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट