वीकेंड की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था -सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल, कैंची धाम समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर वीकेंड के चलते पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पिछले दो दिनों में 35 हजार से अधिक वाहनों के पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने की बात सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं और जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं को लेकर अपील की है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वीकेंड और अवकाश के दौरान पहाड़ों की ओर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते कई स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले से तैयारियां की जाती हैं, लेकिन भीड़ का दबाव अपेक्षा से अधिक होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शाम 7 बजे गई बिजली, आधी रात तक नहीं लौटी -मोटाहल्दू में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि नैनीताल, कैंची धाम अथवा अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा से पहले होटल, होमस्टे या अन्य ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। बिना ठहरने की व्यवस्था के पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते खाली -युवक के दो बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये पार

सांसद ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज के देश-विदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हैं और कैंची धाम में दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंचते हैं। वीकेंड और अवकाश के दौरान यह संख्या अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन को यातायात, पार्किंग और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा यात्रा से पहले ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही प्रशासन से भीड़ के दबाव को देखते हुए यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी

अजय भट्ट ने कहा कि एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तत्पर हैं, लेकिन वाहनों और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से दबाव काफी अधिक है। ऐसे में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का सहयोग भी जरूरी है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और स्थानीय लोगों को भी अनावश्यक परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119