बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत
मोटाहल्दू(नैनीताल)। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप शनिवार को सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नेपाल निवासी किशन चौधरी (55) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में अपने बेटे के साथ वहीं रह रहा था।
जानकारी के अनुसार शनिवार को किशन चौधरी बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान लालकुआं की ओर से हल्द्वानी जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल कोतवाली लालकुआं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

वीकेंड की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था -सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील