दुखद : भीमताल, खुटानी से दीपावली मनाने बेरीनाग घर जा रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से रास्ते में मौत -दीपावली से पहले उडियारी गांव में छाया मातम

खबर शेयर करें 👉

-पिता की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, नम आंखों से दी मुखाग्नि

बेरीनाग तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित उडियारी गांव में दीपावली से पहले खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। गांव के 46 वर्षीय दरपान सिंह पुत्र दीवान सिंह की रविवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरपान नैनीताल के खुटानी में एक होटल में काम करते थे और रविवार को जीप से घर लौट रहे थे। धौलछीना (अल्मोड़ा) के पास उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार

दरपान का शव सोमवार सुबह जब पैतृक गांव उडियारी पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। उनका बेटा मनोज सिंह महरा सूरत (गुजरात) में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जो दो दिन में भी घर नहीं पहुंच सकता था। ऐसे में परिजन यह तय नहीं कर पा रहे थे कि अंतिम संस्कार में मुखाग्नि कौन देगा। इस बीच दरपान की 17 वर्षीय बेटी गीता महरा, जो कक्षा 12 की छात्रा है, ने साहस दिखाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया और थल रामगंगा नदी तट पर नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

गीता के इस साहसिक कदम से अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति भावुक हो उठा। दीपावली के उत्सव की तैयारियों के बीच इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है। गाँव में दीपों की जगह अब शोक की लपटें जल रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119