हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के चारों ओर यातायात कल से बंद, रूट देखकर करें यात्रा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में दिनांक 28.01.2025 से दिनांक 14.02.2025 तक हल्द्वानी शहर में

मिनी स्टेडियम के चारों ओर– नैनीताल बैंक तिराहा से सिंधी चौक, सरगम सिनेमा टेम्पो स्टैण्ड से रोडवेज की ओर, भोलानाथ गार्डन से कालाढूंगी तिराहा की ओर, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक समस्त तिपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

नोट- ओके होटल से काठगोदाम/दमुवाढुंगा की ओर संचालित होने वाले समस्त तिपहिया वाहनों का संचालन नहर कवरिंग रोड नगर निगम से किया जाएगा। काठगोदाम और दमुवाढुंगा से संचालित होने वाले केवल 04-04 कुल 08 तिपहिया वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से कोतवाली के पीछे से बर्फ वाली गली तक आ सकेंगे जो रोडवेज से सीधे काठगोदाम/दमुवाढुंगा को जा सकेंगे। शेष अन्य सभी तिपहिया वाहन नहर कवरिंग रोड नगर निगम में पार्क किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119