स्कूल बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी। आरटीओ रोड पर बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि शैमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू के प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि विद्यालय की बस दस सितम्बर की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। इस दौरान चालक ने हल्दू पोखरा के एक बारात घर के पास बच्चों को बैठाने के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा किया था।
तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। घटना में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार