पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज                       

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। यहां नगर निवासी एक महिला ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रुप से ग्राम बल्वी मुनस्यारी, पिथौरागढ़ निवासी एक महिला ने धारानौला चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका पति उससे आये दिन शराब पीकर मारपीट करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान और यात्रियों में हाथापाई -महिला ने लगाया तस्वीर खींचने का आरोप

पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने बच्चों को साथ लेकर अल्मोड़ा रहने आई। यहां डोबानौला में वह किराए के कमरे में रहती है। करीब 50 मीटर दूर उसकी बहन व जीजा रहते हैं। महिला का आरोप है कि जब वह कमरे में अकेले होती है तो उसका जीजा उससे छेड़खानी करता है और गंदी हरकतें करता है और बच्चों को  किडनैप करने की धमकी देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की पठानकोट ट्रेन हादसे में मौत

महिला ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने व आरोपित जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी में बही महिला, मौत -किच्छा में गोला नदी में 11वीं का छात्र लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119