ना तो खुद शादी कर रहा और न ही उसकी शादी होने दे रहा, -युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
हल्द्वानी। एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप में युवती ने कहा कि खुद तो न शादी कर रहा न ही उसकी शादी होने दे रहा है और अब उसे जगह-जगह धमका रहा है। मुखानी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी में नर्स है और मुखानी में किराए के कमरे रहती है। आरोपी चेतन सिंह निर्खपा मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कटघरिया में रह रहा है।
आरोप है कि उसने अगस्त 2021 में बातों में फंसाकर उसे होटल में बुलाया। शादी का वादा किया और इंकार के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। तीन साल तक वह झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के घरवाले शादी के लिए रिश्ता देखते तो चेतन घर में बता देने की धमकी देता है । चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने पहले तो बात करना बंद किया और फिर नंबर ब्लॉक कर दिया। चेतन अब कभी पीडिता के कमरे तो कभी उसके कार्य स्थल पर पहुंचकर उसे धमका रहा है। इधर मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी चेतन के खिलाफ आईपीसी 376 और 504 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा