सिडकुल थाना क्षेत्र से दो 13 वर्षीय दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से दो 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों सहेलियों के लापता होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। रोशनाबाद निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 13 सितंबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी 13 वर्षीय सहेली के साथ गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उतरराखंड...झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही

दोनों के वापस नहीं आने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सहेली के घर पहुंचने पर पता चला कि वह अपनी मां के पर्स से पैसे लेकर गई है। खोजबीन करने पर एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि दोनों बालिकों केा उसने हरिद्वार स्टैंड व रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही दोनों बालिकाओं को खोज लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119