चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। तीन दिन पूर्व सुशीला तिवारी गेट के पास से चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद करने के साथ ही बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीते 19 सितंबर को ग्राम ढकिया वर्कली थाना कोलरिया जिला बरेली निवासी योगेश पुत्र छत्रपाल ने मेडिकल पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के पास से उसकी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक संख्या 25 सीएल-7787 चोरी हो गयी थी।
पुलिस ने बाइक चोरी मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए और बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने विजय चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी हैड़ागज्जर पानी टंकी हल्द्वानी, शुभम मौर्या पुत्र राजू मौर्या निवासी रीचा कस्बा वार्ड-1 थाना देवरनिया जिला बरेली को मय चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अनिल जौहरी, कमलेश नौला शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग