युवती के हाथ से मोबाइल फोन झपटा, दो आरोपी फरार
हरिद्वार। ज्वालापुर में सरेराह एक युवती से मोबाइल फोन झपट लिया गया। इसके बाद बाइक सवार दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। घटना शनिवार की देर शाम की है। जब एक युवती ऊंचे पुल के पास फोन पर बात करते हुए जा रही थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों में से पीछे वाले ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया।
तब तक युवती ने शोर मचाते हुए उनके पीछे भागने का प्रयास किया वह तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand – 4 साल के मौसम के साथ दुष्कर्म का प्रयास – आरोपी गिरफ्तार
भीमताल में 16 होम स्टे का सघन निरीक्षण =तीन पर 10-10 हजार का जुर्माना
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
देहरादून आईएसबीटी का होगा कायाकल्प -यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं