सोमेश्वर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। थाना पुलिस सोमेश्वर ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र में वाहन चेकिंग तथा इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुड़ा गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में सुरेंद्र कुमार तथा निखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत क्षेत्र के ढाबों और रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। तथा न्यूसेंस फैलाने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने इस दौरान कुल ₹9750 जुर्माना भी वसूला है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम