प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार-
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 70 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। गुरुवार सायं पुलभट्टा पुलिस सिरौली कलां को जाने वाले नहर वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि इंद्रा नगर में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस काट रहे हैं।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दो व्यक्ति छत के रास्ते भाग गये। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम सोहेल पुत्र पप्पु निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर सिरौली कलां व दूसरे ने अपना नाम फरदीन पुत्र शरीफ निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर सिरौली कलां बताया। उन्होंने भागने वाले आरोपी के नाम हनीफ पुत्र भूरा व शरीफ पुत्र नियाज बताया। पुलिस ने मौके से 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल