बालीघाट के समीप दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत, एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। दीपावली दिन बालीघाट के समीप दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा को हायर सेंटर रिफर किया गया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर कपकोट मोटर मार्ग के बालीघाट के समीप दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। बाइक में सवार 58 वर्षीय मो. अशद पुत्र हाफिज निवासी गाजियाबाद, एवं 19 वर्षीय अजय कुमार पुत्र कुंदन राम निवासी झटकवाली घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मो. अशद की मौत हो गई। जबकि अजय को गंभीर हालत में हायर सेंटर रिफर किया गया है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119