उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह को लेकर झड़प में दो लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मुजफ्फरनगर। नगर जिले के खतौली क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम फुलत गांव की है और दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित और रोहित के रूप में हुई है और हरिमोहन तथा राहुल को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अंकित ने हरिमोहन की बेटी से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम अंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि राजू, मोनू तथा गोवर्धन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119