दो होनहारों ने की यूपीएससी परीक्षा पास-
दीक्षा को ऑल इंडिया में 19वीं व मयंक 32वीं रैंक मिली-
पिथौरागढ़। जनपद के दो होनहारों ने यूपीएससी परीक्षा पास की हैै। जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी को ऑल इंडिया में 19वां स्थान मिला है। दीक्षा की इस सफलता से उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में उत्साह है।
बेरीनाग के मयंक को भी सिविल सर्विसेज परीक्षा में कामयाबी मिली है। उन्हें 132वां स्थान में मिला है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही दोनों के घर में जश्न का माहौल है। सोमवार का दिन सीमांत के लिए गौरवांनित रहा। नगर के लिंक रोड निवासी भाजपा नेता जोशी की पुत्री दीक्षा ने आईएएस परीक्षा पास कर जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। दीक्षा को यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली है। दीक्षा ने यहां मल्लिकार्जुन स्कूल से हाईस्कूल व देहरादून से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने जौलीग्रांट मेडिकल कालेज से एमबीबीएस किया है। दीक्षा के आईएसएस परीक्षा पास करने से सीमांत से लेकर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।
सूचना मिलते ही नगर के लिंक रोड स्थित उनके आवास में लोगों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेता जोशी ने कहा उनकी बेटी की ही नहीं बल्कि यह मुकाम पिथौरागढ़ और उत्तराखंड की बेटी ने हासिल किया है। वे जीवन भर समर्पण के साथ अपना काम कर लोगों की सेवा करेंगी। इधर बेरीनाग दसौली निवासी डॉ. हरीश चंद्र पाठक के पुत्र मयंक पाठक ने भी सिविल सर्विसेज परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
मयंक का परिवार बनारस में रहता है। उन्होंने अपनी इंटर तक की शिक्षा वहीं प्राप्त की। इसके बाद आईआईटी कानुपर से बीटेक किया। उनके पिता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं। उनकी इस उपलब्धि से गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश