बुजुर्ग महिला समेत दो की विषाक्त खाने से मौत
हल्द्वानी। दो अलग-अलग मामलों में एक बुजुर्ग समेत दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के मुताबिक छड़ायल, नयाबाग निवासी 88 वर्षीय मोहनी जोशी ने संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार शाम जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एसटीएच लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरे मामले में ग्राम जगूरा, मल्लीताल निवासी 39 वर्षीय विमला देवी ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त गटक लिया। 29 अप्रैल को उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। नैनीताल जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। करीब 18 दिन से उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात विमला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल