भीमताल हादसे के दो और घायल ऋषिकेश एम्स भेजे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती भीमताल हादसे के दो और घायलों को हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आठ घायल अब भी एसटीएच में भर्ती हैं। बीते बुधवार को हादसे के बाद 24 घायलों को एसटीएच में भर्ती किया गया था। इनमें पांच मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ मरीजों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर 20 वर्षीय भूमिका और 38 वर्षीय ठाकुर सिंह को एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वर्तमान में एसटीएच में आठ घायलों का उपचार चल रहा है, जिसमें से चार एमआईसीयू में भर्ती है। वहीं 24 वर्षीय ममता जोशी, 38 वर्षीय रोहित सिंह बिष्ट, 26 वर्षीय मनीषा बिष्ट और 16 वर्षीय लक्ष्मण सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में लगी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119