चम्पावत से हल्द्वानी लाई गई आधा किलो चरस संग एक धरा
हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह चरस चम्पावत के पाटी से बेचने के लिए यहां लाया था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने गुरुवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कुल्यालपुरा चौराहा स्थित एक प्लॉट के पास चार पांच लोग बैठे दिखे। पुलिस के पहुंचते ही सभी भागने लगे। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास बैग से 508 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम सिंह बोरा निवासी खरही-भिंगराड़ा पाटी, चम्पावत बताया। आरोपी ने बताया कि चरस उसने गांव में तैयार की और हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मजदूरों की डिमांड पर बेचने के लिए ले जा रहा था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार